जसपुर में मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, विधायक और पूर्व विधायक समर्थक भिड़े | Uttarakhand News

Spread the love

उधम सिंह नगर जिले के विधानसभा जसपुर क्षेत्र में ठाकुर मंदिर के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब मूर्ति लगाने को लेकर कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ओर समर्थकों के बीच जमकर धक्का मुक्की व हंगमा हो गया मौके पर पहुँची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनो पक्षो को समझाया। Dispute Between Congress BJP आपको बता दे आज सुबह 10 बजे विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ ठाकुर मंदिर के पास पहुँच गए और रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति लगवाने के लिए टेल्स हटवाने लगे स्थानीय दुकानदारों के के बताने के बाद पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुँच।गये ओर विरोध किया जिसके बाद जिसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई ओर अफरा तफरी मच गई दोनो विधायकों के बीच हंगामा काफी देर तक चलता रहा मौके पर पहुँची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामला शांत कराया जिसके बाद फिलहाल इस काम को रुकवा दिया गया है

जसपुर विधायक आदेश चौहान का कहना है की जसपुर में महिलाओं की बहुत पहले मांग थी कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगे ओर ब्राह्मण समाज की भी मांग थी यंहा मूर्ति की स्थापना हो इस जगह पर अतिक्रमण था जिसको नगरपालिका प्रसाशन द्वारा 6 माह पहले हटा दिया था ओर यंहा एक प्रस्ताव रख्खा था कि यंहा वीरांगना की मूर्ति लगनी चाहिए ओर जिलाधिकारी को लेटर दिया गया है कि इसकी चिन्हित कराया जाए ओर 1 महीने पहले वो लेटर भी आ गया है विधायक ने कहा कि कल उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी जी कहकर जाते है की आधी आबादी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए ओर कुछ लोग गाड़ी पार्किंग के लिए जगह हो और वीरांगना की मूर्ति ना लगे इसके लिए विरोध कर रहे हैं जीस वीरांगना ने हिंदुओ के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी आज उसकी मूर्ति नही लगाने दे रहे उन्होंने पूर्व विधायक पर आरोप भी लगाया कि कोर्ट में एक झूठी रिपोर्ट देकर एक बाजार खाली करा दिया वंहा पार्किंग का अड्डा बना दिया इसी तरह डेरिया में उसकी लेंड यूज़ चेंज कराकर हाईकोर्ट से आदेश करा दिए जबकि सुप्रीम कोर्ट जाकर उनके द्वारा रुकवाया गया उनका ये चाल चरित्र है।

पूर्व विद्यायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा ठाकुर मंदिर के सामने मूर्ति लगाने की बात एक दो साल से चल रही है कुछ लोग चाहते है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगे ओर मौके के लोग चाहते है कि महाराज अग्रसेन की मूर्ति लगे इसके लिए मोहल्ले वाले लोगो ने जिलाधिकारी के पास आवेदन किया हुआ है जिसपर अभी तक कोई निर्णय नही हुआ है उन्होंने आरोप लगाए है।कि आज विधायक जी अपने गुड तत्व के लोग ओर मजदूरों के साथ आये ओर यंहा खुदाई कर जबरदस्ती प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास कर रहे थे मोहल्ले वालों ने विरोध किया की अगर प्रसाशन की कोई इजाजत हो तो दिखाइए जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि मौके का विधायक हूँ मैं ही न्यायालय हूँ अगर मेरा किसी ने विरोध किया तो उसे डंडे मारूंगा ओर भगा दूंगा इस बात पर बड़ा विरोध हुआ और फिर जनता इकट्ठी हो गई प्रसाशन भी आ गया है और इस पर रोक लग् गई है इस पर प्रसाशन ने निर्णय करना है कि यंहा के जो लोग है उनकी बात भी ध्यान में रखनी है ओर सभी पक्षो से बात करके जैसा भी निर्णय प्रसाशन लेगा उसके हिसाब से कार्यवाही हो जोर जबरदस्ती चल रही है कभी इनके समर्थक अम्बेडकर जयंती कलंक दिवस करके उसको प्रचारित करते हैं कभी जबरदस्ती समाज को बांटने का प्रयास हो रहा है।