रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे | Uttarakhand News

Spread the love

रूद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग झुलस गए. जिनको उपचार के लिए रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा जलते हुए पांचो का उपचार किया जा रहा है, वही फायर की टीम ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। झुलसे हुए लोगों में एक महिला की हालत गंभीर है जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया ट्रांजिट कैंप के चामुंडा मंदिर वार्ड नंबर 8 में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग झुलस गए झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किराए के कमरे में रहने वाले रामा आसरे के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें रामा आसरे उनकी पत्नी देवकी झुलस गई। वहीं पड़ोस के कमरे में रह रहे तीन लोग अनीता, संगीता देवी और तीन वर्षीय बालिका पारुल भी चपेट में आ गई।पांचो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा देवकी की हालत गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया है और आग लगने के कारणों की फायर की टीम के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।