BREAKING Urmila Sanawar ‘मुंह खोला तो कई राज होंगे फाश!’। Ankita Bhandari । Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो मुंह खोला तो कई राज होंगे फाश, जी हां ये देहरादून में अंकिता भंडारी केस को लेकर उर्मिला सनावर के नए दावों से फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत! 50 करोड़ के कथित ऑफर से लेकर घर में डकैती और कई हत्याकांडों के राज खुलने तक, उर्मिला ने कैमरे के सामने एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को चेतावनी दी, दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ सवाल उठाए और लाइव नार्को टेस्ट की मांग भी दोहराई। आखिर उर्मिला के इन दावों के पीछे क्या है? बुलडोजर विवाद और कथित VIP कनेक्शन पर उन्होंने क्या कहा? और 26 अक्टूबर को अदालत में क्या रुख सामने आएगा? देखिए, अंकिता केस में आरोपों, सियासत और सवालों की पूरी कहानी। दोस्तो उत्तराखंड के सबसे बड़े और खौफनाक सियासी भूचाल में आज एक ऐसा धमाका हुआ है जिसने सत्ता की बुनियाद हिला दी है! अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई अदालत के बाहर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने एक बार फिर कैमरे के सामने आकर वो विस्फोटक खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। उर्मिला ने सीधे तौर पर दावा किया है कि उनके सीने में सिर्फ अंकिता ही नहीं, बल्कि नीलम हत्याकांड से लेकर नौकर की हत्या तक के कई ऐसे राज दफन हैं, जो अगर लाइव नार्को टेस्ट में बाहर आए तो बड़े-बड़े सूरमा सीधे जेल जाएंगे। उर्मिला ने भाजपा नेताओं पर घर में डकैती डलवाने, 50 करोड़ का लालच देने और धामी सरकार को अंदर से ही गिराने की बड़ी साजिश का आरोप मढ़ा है। दोस्तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के चेहरों को बेनकाब करने की जिद पर अड़ी उर्मिला सनावर का गुस्सा आज सातवें आसमान पर पहुंच गया। देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत से बाहर निकलते ही उर्मिला ने साफ लफ्जों में कहा कि उनके पास धामी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे अंदरूनी लोगों के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सत्ता पर संकट था तब तो लगातार फोन पर बात की जा रही थी, लेकिन आज सच सुनने का वक्त किसी के पास नहीं है! उर्मिला ने दावा किया कि अगर उनका लाइव नार्को टेस्ट हुआ तो उत्तराखंड के इतिहास के सबसे बड़े राज खुलेंगे।

दोस्तो खुलासों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी केस के दौरान हुए बहुचर्चित बुलडोजर कांड पर से भी पर्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में विधायक रेनू बिष्ट को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि असल साजिशकर्ता कोई और है। उर्मिला ने सीधे तौर पर आरती गौड़, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और दुष्यंत कुमार गौतम पर उनके घर में डकैती डलवाने और साक्ष्यों को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। दोस्तो उर्मिला सनावर का सबसे तीखा और व्यक्तिगत हमला पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर हुआ, जिन्होंने मीडिया के सामने उन्हें पहचानने से भी साफ इनकार कर दिया था। उर्मिला ने खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि जो इंसान कैमरे के सामने अपनी पत्नी को स्वीकार करने से भाग रहा है, उसकी याददाश्त वह बहुत जल्द ठीक कर देंगी। उन्होंने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल का पद दिए जाने पर भी कड़ा ऐतराज जताया और साफ किया कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं हैं और सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। दोस्तो उर्मिला सनावर के इन ताबड़तोड़ बयानों ने यह साफ कर दिया है कि वह इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने नार्को टेस्ट के कटघरे में खुद के साथ-साथ उन तमाम बड़े चेहरों को भी खड़ा कर दिया है जो अब तक रसूख की आड़ में बचे हुए थे।

अब देखना यह है कि 26 अक्टूबर को अदालत इन सभी गंभीर आरोपों और लाइव नार्को टेस्ट की शर्तों पर क्या रुख अख्तियार करती है। दोस्तो उर्मिला सनावर का यह रौद्र रूप और सीधे कोर्ट परिसर में चप्पलों से हिसाब चुकता करने की चेतावनी यह बताती है कि अब यह लड़ाई बेहद निजी और राजनीतिक स्तर पर आर-पार की हो चुकी है। कई हत्याकांडों के राज, 50 करोड़ का प्रलोभन और सीक्रेट वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग के इन बड़े दावों ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या जांच एजेंसियां इन दावों की तह तक जाएंगी, या यह मामला इसी तरह राजनीतिक नूराकुश्ती की भेंट चढ़ जाएगा? 26 अक्टूबर की तारीख पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।