देहरादून: कोर्ट में उर्मिला सनावर का गुस्सा फूटा! सुरेश राठौर को खुली चेतावनी| Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत परिसर में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेत्री उर्मिला सनावर का गुस्सा पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर फूट पड़ा। अदालत परिसर में तनावपूर्ण स्थिति के बीच, दोनों पक्षों ने सच्चाई सामने लाने के लिए नार्को और पॉलिग्राफ टेस्ट कराने पर अपनी लिखित सहमति दे दी है। उर्मिला सनावर इस बात से बेहद आक्रोशित थीं कि सुरेश राठौर ने उन्हें अपनी पत्नी मानने से साफ इनकार कर दिया था और सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी सिर्फ एक ही पत्नी (रविंद्र कौर) हैं। इस बात से नाराज होकर कोर्ट परिसर में उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर को झूठा बताते हुए खुली चेतावनी दी और कहा कि वह “राठौर को कोर्ट में चप्पलों से मारेंगी”।