उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल का निधन हो गया है। एएससी बंगलुरु में तैनात सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक पसर गया है। बताया जा रहा है कि सूबेदार खुशाल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक सूबेदार खुशाल सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी द्वारा उनके गांव लाया जा रहा है। सूबेदा खुशाल सिंह मूल रूप से बागेश्वर के बनलेख के सनी गाँव के रहने वाले थे। सेना के वाहन से गांव पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सूबेदार खुशाल सिंह की सरयू गोमती संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players