उत्तराखंड शासन ने किए 6 IPS अधिकारियों के तबादले, इन अफसरों को किया गया इधर से उधर

Spread the love

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया हैं। जिसके तहत छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। Uttrakhand IPS Transfer बुधवार दोपहर को अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड शासन में गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में जिन 6 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, उनमें अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा को अब अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है। IPS वी मुरुगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार की जिम्मेदारी से हटाते हुए अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/ pac की भी जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब वह केवल पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी ही देखेंगी। अरुण मोहन जोशी को पदोन्नति के बाद अब पुलिस महानिरीक्षक पीएसी और ATC की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।