Haryana पोस्टमैन से उत्तराखंड परेशान! | Postman Controversy | Bageshwar | Uttarakhand News

Spread the love

क्या उत्तराखंड के गांव अब बाहरी राज्यों के पोस्टमैनों की मनमानी का शिकार हो रहे हैं? क्या डाक बांटने आए कुछ लोग पहाड़ की संस्कृति और लोगों के सम्मान को भूल बैठे हैं?और आखिर क्यों गांव-गांव में बढ़ता जा रहा है गुस्सा? जहां दूसरे राज्यों से आए पोस्ट मैन की बदतमीजियों से लोग परेशान हैं वहीं दोस्तो हरियाणा वालों ने तो हद ही कर कर रखी है, गांव-गांव का बेड़ा गर्क कर दिया हरियाणा के डाकियों ने अब कैसे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है क्या हैं इनके कारनामे बताउंगा आरको अपनी इस रिपोर्ट में तो गौर कीजिएगा। दोस्तो, अभी ऋषिकेश में कुछ हरियाणआ के युवकों पिटाई हुई उस पर हरियाणा के एक यूट्यूबर ने बड़ी बड़ी बातें की ये वो सब लेकिन ये हर्ष छिकारा से जैसे लोग हरियाणा से पढ़ लिखकर उत्तराखंड में काम करने आए डांक विभाग  के हरियाणवी कर्मियों को लेकर कोई वीडियो क्यों नहीं बनाता। वैसे दोस्तो इनकी यहां पोस्टिंग और इनकी कार्यशैली सब कुछ शोर मचा रही है। गांव-गांव के लोग परेशान हैं इनसे, लेकिन इस ओर कोई ध्यान दे ही नहीं रहा, लेकिन दोस्तो उत्तराखंड में इन दिनों बाहरी राज्यों से आए कुछ पोस्टमैनों की बदतमीजी और लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि खासकर हरियाणा से आए कुछ कर्मचारियों ने गांवों में ऐसा माहौल बना दिया, जिससे स्थानीय लोग खुद को अपमानित और परेशान महसूस कर रहे हैं। कहीं अभद्र व्यवहार के आरोप तो कहीं गांवों की व्यवस्था बिगाड़ने की शिकायतें। आखिर क्यों पहाड़ के लोग अब खुलकर सवाल उठा रहे हैं?क्या सिस्टम में बाहर से आए लोगों की जवाबदेही तय होगी?क्या उत्तराखंड के गांवों की शांति और सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है?

दोस्तो मै आपको बता रहा हूं आखिर क्यों ‘बाहरी पोस्टमैन’ अब उत्तराखंड में बड़ा मुद्दा बनते जा रहे हैं। ये हैं उत्तराखंड में लगे हरियाणा के डाकिया के हाल, एक तो चिट्ठी पत्री समय से नहीं दे पा रहे ऊपर से पहाड़ के लोगों को दिल्ली में मारने की धमकी दे रहे। हमारा युवा धक्के खा रहा और हरियाणा के लोग यहां आकर भर्ती हो रहे, कोई लड़की भगा रहा कोई गालीगलौच कर रहा, तो क्या इस सिस्टम को बदलना नहीं चाहिए। दोस्तो ये वीडियो यह बागेश्वर जिले का एक गांव है जहां पोस्टमैन हरियाणा के आए हुए लोगों को बनाया है जिन्हें गांव के लोगों से बात करने की तमीज तो दूर की बात इन लोगों नै गांव के लोगों को धमका रहे हैं कि मार के काट के लटका देंगे हम हरियाणा से हैं अब क्या कहेंगे आप इस बारे में, दोस्तो लोग ये पूछ रह हैं कि ये कौन गुंडो को पोस्ट मैन बना दिया हमारे पहाड़ों में जो मूल निवासियों को धमकी दे रहे हैं।  ऐसे लोगो को तुरंत बरखास्त किया जाना चाहिए। इसके  ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही भी होनी चाहिए। अब दोस्तो ऐसी हरकतें करेंगे हरियाणा के सभ्य युवा, बकौल यूट्यूबर हर्ष छिकारा, तो क्या इनकी पूजा होगी फिर तो कूटे हीं जाएंगे फिर कहेंगे ये गलत है। ऐसा हरियाणा वाले नहीं करते इस पर एक वीडियो आना चाहिए भाई छिकारा। दोस्तो इससे पहले भी कई कारनामें सुने होंगे एक बार तो पिथौरागढ़ का ही एक कांड देखा होगा हरियाणा का लड़का (पोस्टमैन) चिट्ठी बांटते-बांटते पिथौरागढ़ की एक लड़की को अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया! पुलिस में शिकायत हुई, सर्विलांस लगा और लोकेशन हरियाणा में निकली, तब कोई सवाल किसी ने किया क्यों भाई और अब ये देखो धमका रहा है।

तो दोस्तो सवाल सिर्फ एक पोस्टमैन या एक वीडियो का नहीं है। सवाल उत्तराखंड के गांवों के सम्मान, सुरक्षा और व्यवस्था का है।अगर किसी भी सरकारी कर्मचारी पर अभद्रता, धमकी या लोगों के साथ गलत व्यवहार के आरोप लगते हैं तो उस पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।लेकिन साथ ही ये भी जरूरी है कि किसी एक व्यक्ति की हरकत के आधार पर पूरे राज्य या समाज को निशाना न बनाया जाए।उत्तराखंड हमेशा से भाईचारे, सम्मान और शांति की भूमि रहा है और यहां काम करने वाले हर व्यक्ति से यही उम्मीद की जाती है कि वो पहाड़ की संस्कृति और लोगों का सम्मान करे।अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?और क्या गांवों में लोगों का भरोसा दोबारा कायम हो पाएगा? आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताइए।