दोस्तो क्या देवभूमि उत्तराखंड का अपमान अब भारी पड़ने लगा है? क्या ऋषिकेश में हुई घटना ने हरियाणा और उत्तराखंड के बीच नई बहस छेड़ दी है?और आखिर क्यों अब खुद हरियाणा के लोग कह रहे हैं— ‘ऐसे लोग तो पिटने लायक हैं’? बताउंगा आपको पूरी खबर और बयान भी जिसमें सोशल मीडिया का मैदान है और जंग बड़ी भारी है। दोस्तो आज में आपको एक नहीं कई लोगों के रिएक्शन ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों की पिटाई के जो आए हैं दिखाने जा रहा हूं। इसमें तो एक था वो हर्ष छिकारा, जिसने ना जाने अपने उत्तराखंड देवभूमि को क्या क्या कहा, लेकिन ऐसे ही कई और लोग हैं जो इस घटना के बाद अपने उत्तराखंड को खूब गालियां दे रहे हैं। पहले तो मेरा मन कतई नहीं था उनकी ऐसी बकवास को सुनु लेकिन मेने सोचा आपको दिखाना भी है और हरियाणा के ऐसे ब्लॉगर यूट्यूबर को उनकी असली औकात भी दिखानी है कि वो हैं क्या, करते क्या है। कहते क्या हैं। इतने दोस्तो मेरी नजर पड़ी एक नहीं कई ऐसे हरियाणा के भाइयों पर जो हरियाणा के ही इन युवको गरिया रहे हैं और कह रह रहे हैं कि ये हैं पिटने लायक। ऋषिकेश की घटना के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों तक जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है।देवभूमि में बदसलूकी और अभद्र व्यवहार के आरोपों के बीच अब हरियाणा के कई लोग भी खुलकर सामने आ रहे है और ऐसे लोगों की हरकतों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
दोस्तो सबसे पहले आप देखिए इस वाले बयान को ये क्या कह रहा है, हमारी संकृति, छवी, सौम्मयता, हमारा भोलापन सब के बारे मे तो दोस्तो सुना आपने न जाने क्या क्या कह रहा है। अपने उत्तराखंड के लोगों के बारे में ये अब इसको क्या बोलू, कैसे बोलूं, भाई उत्तराखंड वालों को किसी ना को जलन है ना कोई परेशानी है और ना हम किसी से चिढ़ते हैं भाई छोटो छिकारा। अब मै कहना तो बहुत कुछ चाहताहूं, लेकिन हूं तो उत्तराखंडी ही खैर इस भाई को जरा एक तस्वीर दिखाता हूं। अब भाई मै कुछ नहीं बोलुंगा हरियाणा के लोगों को लेकर पहले मै आपको उत्तराखंड लोगों का क्या कहना है। वो दिखा रहा हूं उसके बाद दिखाउंगा हरियाणा के लोग ही कैसे कह रह हैं कि हरियाणा वाले हैं पिटने लायक, तो सुन लिया भाई लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह “हमारे पैसों से उत्तराखंड चलता है” जैसी बातें कही जा रही हैं, वो सिर्फ अहंकार दिखाती हैं।देवभूमि किसी के पैसों पर नहीं, बल्कि यहां के लोगों की मेहनत, संस्कृति और भगवान की कृपा पर चलती है। यहां आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान पाएगा, लेकिन बदतमीजी और घमंड बिल्कुल नहीं। अब दोस्तो हरियाणा के इस बाई को सुनओ। हरियाणा वाले सभ्य और होनहार युवाओं के बारे में बड़ी सही बात बोली है। सही कहा भाई इनको भी समझाओ जरा दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो कैसा बर्ताव करते हैं, व्यहार करते हैं। दोस्तो हम देव भूमि उत्तराखंड के लोग हैं सबका सम्मान है यहां पर यहां अभद्रता ना फैलाएं आइए आपका घर है उत्तराखंड। उत्तराखंड में मेहमानों का स्वागत किया जाता है अच्छेसे रहे। कुछ अभद्र लोगों के कारण सभी लोग बदनाम हो रहे हैं, तो दोस्तो बात सिर्फ ऋषिकेश की एक घटना की नहीं है। बात उस सोच की है, जो किसी दूसरे राज्य में जाकर वहां की संस्कृति, लोगों और सम्मान को कमतर समझने लगती है।उत्तराखंड देवभूमि है यहां आने वाले हर मेहमान का स्वागत दिल से किया जाता है।लेकिन अगर कोई अभद्रता करेगा, लोगों को नीचा दिखाएगा या यहां की संस्कृति का उड़ाएगा तो स्वाभाविक है कि लोगों में नाराजगी भी होगी।