उत्तराखंड: मोरी से पुरोला, फिर देहरादून रेफर… स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल!| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के रंवाई घाटी (मोरी और पुरोला) क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर स्थानीय जनता के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। पहाड़ों में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी के कारण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अब महज ‘रेफरल सेंटर’ बनकर रह गए हैं। मामूली बीमारी से लेकर किसी भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना होने पर मरीजों को सीधे 150 किलोमीटर दूर देहरादून रेफर कर दिया जाता है। इस लंबी और दुर्गम दूरी को तय करने के दौरान कई बार मरीजों की जान बीच रास्ते में ही संकट में पड़ जाती है, जिससे राज्य सरकार के ‘पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य’ के दावों की जमीनी हकीकत साफ उजागर हो रही है।