उत्तराखंड: गन हाउस में रिवाल्वर की सर्विस के दौरान अचानक चली गोली, युवक की मौके पर मौत

Spread the love

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक गन हाउस में लाइसेंसी रिवाल्वर जांचते समय गन हाउस कर्मी की ओर से ट्रिगर दबने से युवक की छाती में गोलीर लग गई। Service of revolver in Rudrapur आनन-फानन युवक को इलाज के लिए निजी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शक्ति विहार काॅलोनी निवासी सचिन शर्मा के लाइसेंसी रिवाल्वर में दिक्कत आ रही थी। शुक्रवार दोपहर सचिन, उसका छोटा भाई अनिल उर्फ भानु शर्मा (35) और अनिल का दोस्त रिवाल्वर ठीक कराने के लिए गदरपुर रोड में फ्लाईओवर के पास बाजपुर गन हाउस गए। इसी बीच गन हाउस में मौजूद कर्मचारी चार गोलियां लोडेड रिवाल्वर को जांचने लगा।

तभी अचानक रिवाल्वर से फायर हो गया। सर्विस करने वाले युवक के हाथ को चीरता हुआ सीधा रिवाल्वर मालिक भानु शर्मा के छाती के आर पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भानु को मृत घोषित कर दिया। उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रिवाल्वर चेकिंग के दौरान गोली चली है। जिसमें गन सर्विस करने वाला दुकानदार घायल हुआ है। जबकि, गोली लगने से रिवाल्वर मालिक की मौत हुई है। फिलहाल, भानु का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी इसकी जांच की जा रही है कि किसकी गलती से गोली चली? पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।