हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में गन्ने से लदे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। Sugarcane Truck Catches Fire गनीमत रही कि चालक परिचालक ने आग की लपटों को परखते हुए वक्त रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान आग लगी थी। थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में लदा गन्ना जला है। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर खड़े गन्ने से लदे ट्रक में आग लगने से ट्रक आग का गोला बन गया। इससे मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। श्यामपुर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए यातायात को डायवर्ट किया। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तब तब गन्ने से लदा ट्रक जलकर स्वाहा हो चुका था। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players