मौसम अपडेट: उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, हफ्तेभर बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

Share

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम से नमी गायब है। ऐसा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के न होने के चलते हो रहा है। Uttarakhand Weather Today हफ्तेभर मौसम की यह बेरुखी देखने के लिए मिल सकती है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने पड़ी रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से कारण सुबह-शाम विजिबिलिटी कम हुई। कोहरे छाने से वाहन दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, वाुय प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है। इन सभी कारणों से जुकाम, बुखार, एलर्जी, गले में खराश और सर्दी जैसी समस्याएं हो रही हैं। इनसे बचने के लिए सतर्क होने की आवश्यकता है ताकि हमारी सेहत और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित न हो।

मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली कि 2 दिसंबर से सुबह-शाम पाला पड़ने और कोहरा छाये रहने के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में तकरीबन 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी। फिलहाल दिसंबर पहले हफ्ते में बारिश की संभावना नहीं है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20-25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री और अधिकतम 15-16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के बावजूद अभी तक बर्फबारी का इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है।