बेल मिली अब क्या बोलेंगी Urmila Sanavar ?| Haridwar |Ankita Case | VIP | Uttarakhand News

Spread the love

अंकिता भंडारी ऑडियो विवाद से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और धमकी के मामले में हरिद्वार की ACJM कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। करीब एक सप्ताह से जेल में बंद उर्मिला की रिहाई का रास्ता अब जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खुल सकता है। लेकिन इस मामले में सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध क्यों किया? पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने आखिर कौन-कौन से आरोप लगाए थे? और जेल से बाहर आने के बाद क्या उर्मिला इस पूरे विवाद पर कोई नया बयान देंगी? देखिए पूरी रिपोर्ट! देवभूमि उत्तराखंड की सबसे बड़ी, सबसे सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल कानूनी घमासान से जुड़ी इस वक्त की महा-ब्रेकिंग न्यूज़! अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के संगीन मामले में सलाखों के पीछे बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को लेकर अदालत से बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है! दोस्तो पिछले करीब एक हफ्ते से हरिद्वार की जिला कारागार रोशनाबाद में बंद उर्मिला सनावर की किस्मत का ताला आज खुल गया है। हरिद्वार की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अदालत ने दोनों पक्षों की तीखी और मैराथन दलीलों को सुनने के बाद उर्मिला सनावर की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है! अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड पेश करने की शर्त पर उनकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं।

दोसतो आखिर पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने उर्मिला पर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी के क्या-क्या खौफनाक आरोप लगाए थे? क्यों सरकारी वकील ने उर्मिला के खिलाफ दर्ज 10 मुकदमों का हवाला देकर जमानत का पुरजोर विरोध किया? आपको याद होगा विवादों, ऑडियो क्लिपिंग और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के भंवर में फंसी सहारनपुर की चर्चित अभिनेत्री उर्मिला सनावर के लिए सोमवार का दिन किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं रहा। बीते 25 अक्टूबर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जिस उर्मिला सनावर को उनके सहारनपुर स्थित आवास पर ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरफ्तार किया था, आज उन्हें अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। उर्मिला की इस हाई-प्रोफाइल जमानत याचिका पर सोमवार को हरिद्वार एसीजेएम कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच कानूनी दांव-पेंच की जोरदार जंग देखने को मिली।

यहां दोस्तो आपको बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ ने रानीपुर कोतवाली में एक बेहद संगीन एफआईआर दर्ज कराई। आरोप था कि उर्मिला सनावर ने उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी था कि उर्मिला ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए हरिद्वार स्थित रविदास धाम की करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर पूरे परिवार को जान से मारने की खौफनाक धमकी दी गई थी। दोस्तो इन आरोपों के बाद पुलिस ने उर्मिला को सलाखों के पीछे भेज दिया था। आज कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष यानी सरकारी वकील ने उर्मिला को जमानत देने का तीखा विरोध किया। पुलिस रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कोर्ट को बताया गया कि उर्मिला सनावर पर हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर में ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के कुल 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं और बाहर आने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं। लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आखिरकार उर्मिला को बड़ी राहत दे दी। हालांकि दोस्तो उर्मिला सनावर को इस मुकदमे में जमानत जरूर मिल गई है, लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और अन्य जांचों का फंदा अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। अब देखना यह होगा कि कल जेल से बाहर आने के बाद इस पूरे मामले पर खुद उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों के सामने क्या बड़ा खुलासा करती हैं। दोस्तो उत्तराखंड की राजनीति और रसूखदारों को अपने बयानों से हिलाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आखिरकार अदालत से संजीवनी मिल गई है। पांच करोड़ की रंगदारी के इस हाई-प्रोफाइल मामले में बेल मिलने के बाद अब कल उनकी रिहाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। लेकिन क्या जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला की मुश्किलें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी, या फिर अन्य मुकदमों में पुलिस दोबारा कोई नया शिकंजा कसेगी? इस पर हमारी नजर लगातार बनी रहेगी।