बरेली का कथित महल किसका? रेखा आर्य विवाद में हरदा ने उठाए सवाल!| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली में सीतापुर हाईवे पर लालपुर गांव में करीब 5 एकड़ में बना यह आलीशान तीन मंजिला फार्महाउस (कथित महल) आधिकारिक रूप से मैसर्स कृष्णा-वैष्णवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर दर्ज है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) के दस्तावेजों के अनुसार, इस कंपनी में मंत्री रेखा आर्या और उनके पति के भतीजे सत्येंद्र राठौर डायरेक्टर के तौर पर शामिल हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत (हरदा) ने इस आलीशान महल का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार और पीएम मोदी के नारे “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा” पर तीखा हमला बोला है। हरदा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि समाचारों के अनुसार इस महल का गेस्ट हाउस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास को भी लज्जित करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक छोटे से राजनीतिक कार्यकाल के भीतर किसी के पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आ सकती है?