Ankita Bhandari केस CBI पर सवाल LIVE नार्को की मांग! | Urmila Sanawar | CBI Court | Uttarakhand News

Spread the love


“नमस्कार! उत्तराखंड के सबसे बहुचर्चित और सबसे बड़े राज, यानी अंकिता भंडारी हत्याकांड में इस वक्त की बहुत बड़ी, सनसनीखेज और हिला देने वाली खबर आ रही है! देहरादून की सीबीआई अदालत में पेश होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने मीडिया के कैमरों के सामने वो ताबड़तोड़ और विस्फोटक खुलासे किए हैं, जिसने जांच एजेंसी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है! उर्मिला सनावर ने सीबीआई की जांच पर ही सबसे बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है और साथ ही मांग की है कि उनका नार्को टेस्ट बंद कमरों में नहीं बल्कि लाइव मीडिया के कैमरों के सामने होना चाहिए। उर्मिला ने क्या-क्या खुलासे किए हैं और सीबीआई के पास क्या सबूत गायब हैं? अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के चेहरों को बेनकाब करने की लड़ाई अब बेहद आक्रामक मोड़ पर पहुंच चुकी है! आज देहरादून की सीबीआई अदालत में पेश होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर मीडिया के सामने आईं और उन्होंने एक-एक कर ऐसे खुलासे किए कि पूरी व्यवस्था हिल गई। उर्मिला ने नार्को टेस्ट के लिए अपनी लिखित सहमति दे दी है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने वो शर्त रख दी है जिससे सच छुपाने वालों की नींद उड़ने वाली है! मैंने सहमति में सिर्फ अपनी एक टर्म्स एंड कंडीशन रखी है कि जब मेरा लाइव नार्को टेस्ट हो वो खाली अंदर ही ना हो, पूरे मीडिया के कैमरों के सामने हो। दोस्तो उर्मिला सनावर का गुस्सा सिर्फ शर्त तक ही सीमित नहीं था, उन्होंने सबसे बड़ा हमला देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) पर बोला है। उर्मिला ने आरोप लगाया कि जिस 48 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग में इस हत्याकांड के सबसे बड़े राज दफन हैं, वो रिकॉर्डिंग बीते 9 महीनों में सीबीआई के पास पहुंची ही नहीं! उन्होंने सवाल उठाया कि जब अंकिता के मां-बाप दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे थे, तब सीबीआई हरकत में आई, लेकिन वो भी आधी-अधूरी तैयारी के साथ! दोस्तो खुलासों की ये झड़ी यहीं नहीं रुकी।

उर्मिला सनावर ने आगे बताया कि जिस मोबाइल फोन में इस पूरे केस के सबसे पुख्ता और बड़े साक्ष्य यानी सबूत मौजूद थे, सीबीआई के पास उस मोबाइल का मॉडल नंबर और IMEI नंबर तक नहीं है! उन्होंने हैरानी जताई कि इतनी बड़ी जांच एजेंसी के पास आखिर आधी-अधूरी जानकारी क्यों है? अब सीबीआई उन्हें सारे सबूत लेकर दिल्ली आने को कह रही है। दोस्तो उर्मिला सनावर ने साफ कहा कि इस केस की सच्चाई तभी सामने आएगी जब सिर्फ उनका नहीं, बल्कि इस पूरे मामले से जुड़े हर रसूखदार का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने कई बड़े राजनेताओं और चेहरों का नाम लेते हुए कहा कि शुरुआत भले ही उनसे हो, लेकिन जब मीडिया के सामने सच की ये परतें खुलेंगी तो अंकिता हत्याकांड से लेकर नीलम हत्याकांड तक पूरा हरिद्वार कांप उठेगा! उन्हें अपनी जान का भी खतरा सता रहा है। दोस्तो अदालत ने अब आगामी 26 अक्टूबर की तारीख तय की है, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट और फिर नार्को टेस्ट की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उर्मिला के इन ताबड़तोड़ हमलों और सरकार द्वारा आवाज दबाने के आरोपों ने इस केस को पूरी तरह से गरमा दिया है। अब देखना होगा कि 26 अक्टूबर को कोर्ट उर्मिला की इस ‘लाइव नार्को टेस्ट’ वाली मांग पर क्या फैसला सुनाती है!