उत्तराखंड सरकार के गैरसैंण पहुंचने से ग्रीष्मकालीन राजधानी में रौनक लौट आई है। बजट सत्र के पहले दिन सदन के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गया। Gairsain Budget Session 2026 उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं दिवालीखाल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बैरिकेड लगाकार उन्हें रोका। बजट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए। विपक्षी नेता नारेबाजी कर वेल में पहुंचे। इसके बाद शोर के बीच ही राज्यपाल का संबोधन शुरू हुआ। सीएम धामी आज तीन बजे सदन में बजट पेश करेंगे। धामी सरकार का पेश होने वाला आम बजट चुनावी साल को देखते हुए खास होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं।