मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी राज्य बजट को लेकर बड़ा उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने इसे एक “शानदार” बजट बताया, जो समाज के हर वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। Dhami Government Budget 2026 सीएम ने कहा कि इस बजट को तैयार करने के लिए विभिन्न हितधारकों, समूहों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल विकासोन्मुखी होगा, बल्कि समावेशी भी होगा, जिसमें हर तबके के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों और सदन की अवधि पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सदन का एक-एक मिनट कीमती है क्योंकि इसमें जनता का पैसा और सरकारी संसाधन लगते हैं। सीएम धामी ने विपक्ष को चर्चा के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि जितनी अधिक चर्चा होगी, उतना ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चर्चा में कोई कटौती नहीं की जाएगी और दोपहर 3 बजे बजट पेश होने के साथ ही इसकी पूरी तस्वीर सबके सामने साफ़ हो जाएगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players