UK 07 rider पर you tuber Thara Bhai Joginder का video | UK 07 rider | Uttarakhand News

Spread the love

अनुराग डोभाल ने 7 मार्च की रात इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की और इस दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में घुसा दी। उन्होंने स्ट्रीमिंग में कहा था कि यह उनकी राइड है। अनुराग को इस तरह जान देने की कोशिश करता देख हर कोई सकपका गया। Youtuber Anurag Doval Uk07 दोस्त तुरंत ही उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया। टीवी सेलेब्स भी अनुराग की सलामती की दुआ मांग रहे हैं, पर अफसोस है कि उनके परिवार से कोई भी अस्पताल हाल जानने नहीं पहुंचा। अनुराग डोभाल के यूट्यूबर दोस्त जोगिंदर ने अस्पताल से वीडियो शेयर कर उनका हेल्थ अपडेट दिया और भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि अनुराग के दोनों हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं और वह बहुत डिप्रेशन में हैं। वीडियो में वह बोले, ‘भाई 4 बज रहे हैं सुबह के और ये इमरजेंसी के बाहर। भाई दुख हो रहा है बहुत। जितने भी दोस्त बोला करते थे यूके राइडर को, एक भी दोस्त नहीं आया।’