Good News: उत्तराखंड में पुरुष और महिला होमगार्ड के 381 पद खाली, अपर मुख्य सचिव ने दिया जल्द भर्ती का आश्वासन

उत्तराखंड में 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से भर्ती को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Share

उत्तराखंड के बेरोजगार युवा हो जाए तैयार, जल्द ही Uttarakhand Home Guard Bhrti 381 महिला और पुरुष होमगार्ड की भर्ती होगी। इनमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से भर्ती को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल्द भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है। लंबे समय से नई भर्ती न होने के चलते खासकर पुरुष होमगार्ड के पद 379 पद खाली हैं। इनमें जिला नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। ऐसे में सभी जिलों में रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड उपलब्ध हैं। वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है, जिसके लिए गत फरवरी में आदेश जारी किए गए थे। अब कुल मिलाकर पुरुष होमगार्ड के 461 और महिला होमगार्ड के 13 पद रिक्त हैं। इनमें से पुरुष होमगार्ड के 82 पद मृतक आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। जबकि, महिला के 11 पदों पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती होनी है।

13 जिलों में होमगार्ड के खाली पदों की स्थिति

  • नैनीताल – 129
  • हरिद्वार – 101
  • देहरादून – 59
  • उधमसिंहनगर – 21
  • पौड़ी गढ़वाल – 20
  • उत्तरकाशी – 12
  • रुद्रप्रयाग – 09
  • पिथौरागढ़ – 09
  • टिहरी – 05
  • बागेश्वर – 05
  • चमोली – 04
  • चंपावत – 04
  • अल्मोड़ा – 01