पिथौरागढ़ के धारचूला तवाघाट नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जिसके चलते नेशनल हाइवे पर आवाजाही बंद हो गई है। Pithoragarh Landslide News इस दौरान दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई वाहन यह से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े होंगे। भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है और जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।