थराली-देवाल मार्ग पर टूटी पहाड़ी! सड़क पर गिरा मलबा, आवाजाही ठप | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश आफत का सबब बनी हुई है। चमोली जिले से आपदा की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ स्टेट हाईवे थराली-देवाल मोटर मार्ग पर अचानक एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह दरक कर मुख्य सड़क पर आ गिरा। Tharali-Dewal road closed भारी मात्रा में विशालकाय चट्टानें और मलबा गिरने के कारण इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह डरावना हादसा थराली-देवाल मार्ग पर नंदकेसरी और कोठी के बीच हुआ है। पहाड़ी के अचानक टूटने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा मलबे की मोटी परत के नीचे दब गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पहाड़ी का यह हिस्सा भरभराकर नीचे गिरा, उस समय उस पॉइंट से कोई भी वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इस सतर्कता और संयोग के चलते एक बहुत बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया है।