राहुल गांधी पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज हुई FIR को लेकर सूबे की सियासत में भारी उबाल आ गया है। Case filed against Rahul Gandhi इस कार्रवाई के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मोर्चा खोलते हुए देहरादून नगर कोतवाली में पलटवार करते हुए तहरीर दी है, जिसने प्रदेश के राजनीतिक पारे को चरम पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस कार्रवाई को “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” करार दिया है। उन्होंने पुलिस को दी अपनी तहरीर में मांग की है कि राहुल गांधी पर दर्ज की गई “फर्जी और राजनीतिक रूप से प्रेरित” FIR को तुरंत निरस्त किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दलित समाज का अपमान करने वाले ‘शुद्धिकरण’ करने वाले लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी शिकायत दी है। गोदियाल ने चेतावनी दी है कि यदि राहुल गांधी की FIR वापस नहीं हुई, तो कांग्रेस हर जिले की कोतवाली में तहरीर देकर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players