उत्तराखंड मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए। बुधवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश देर रात तक जारी रही। कही बादल फटे कही भूस्खलन तो कही मकानों के टूटने की घटनाएं हुई। Pregnant Woman Died in Gairsain वही, चमोली जिले के गैरसैंण में मकान ढहने से एक गर्भवती महिला की जान चली गई। महिला सात माह की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक, बीती शाम यानी 31 जुलाई की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण गैरसैंण तहसील के ग्राम पंचायत रोहिड़ा के झोडू सिमार तोक में एक मकान गिर गया। जिससे उसके नीचे मलबे में दबने से एक सात माह की गर्भवती दीपा देवी पत्नी राकेश भारती (उम्र 26 वर्ष) की मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गोविंद सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे के आस पास महिला ये देखने गई थी कि कहीं घर के अंदर पानी तो नहीं घुस गया। तभी मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे महिला दब गई। ग्रामीणों ने कई घंटों की खोजबीन के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। आज सुबह महिला को प्रशासन के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपा देवी को मृत घोषित कर दिया। गैरसैंण थाना पुलिस ने बताया कि दीपा देवी 7 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा कि मकान कच्चा था और मकान के पीछे से मलबा आने से एक हिस्सा टूट गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players