कैलाश गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सीएम धामी समेत भाजपा के नेताओं ने बंधाया ढांढस

चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के अंतिम यात्रा में सीएम धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा नेता शामिल हुए।

Share

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। Kailash Gahtodi Passes Away गहतोड़ी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी की सीट छोड़ी थी। कैलाश गहतोड़ी का पार्थिव शरीर देहरादून से काशीपुर उनके आवास पर पहुंचते ही उनके घर पर विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम बीजेपी नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं कैलाश गहतोड़ी के पार्थिव शरीर को उनके बेटे शशांक गहतोड़ी ने मुखाग्नि दी। कुंडेश्वरी रोड स्थित साई मंदिर के पास आज शाम 4 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शव यात्र में शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया। बता दें कि, आज शुक्रवार की सुबह वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से ग्रस्त चल रहे थे। पिछले दिनों वह अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश भी गये थे। इन दिनों कैलाश गहतोड़ी देहरादून यमुना कालोनी स्थित अपने सरकारी आवास में थे। जहां उनका निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। लेकिन उन्होंने काशीपुर में भी अपना आवास बना लिया था। वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। जहां उनका दोपहर लगभग 12ः15 बजे गिरीताल रोड स्थित घर पर उनका शव लाया गया।