उत्तरकाशी में इन दिनों सड़क किनारे गुलदार (तेंदुए) का डेरा देखने को मिल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी दहशत है। हाल ही में उत्तरकाशी के मुख्य मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गुलदार बेखौफ होकर सड़क किनारे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इसे देखकर वहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए और लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। गुलदार की लगातार बढ़ती सक्रियता और आबादी वाले इलाकों में दिनदहाड़े घूमने की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे शाम और रात के समय अकेले या पैदल बाहर निकलने से बचें, अपने बच्चों व पालतू जानवरों को खुला न छोड़ें और सड़क पर गुलदार दिखने पर वाहन के भीतर ही रहकर सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players