कोटद्वार में विधानसभा की गाड़ी में ‘शराब’!वायरल वीडियो से मचा सियासी बवाल! | Uttarakhand News

Spread the love

कोटद्वार में ‘विधानसभा उत्तराखंड’ लिखी एक सरकारी गाड़ी में शराब की बोतलें रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो के सामने आते ही विपक्षी पार्टियों—कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है। नेताओं का आरोप है कि गाड़ी में शराब की पेटियां रखने वाला शख्स विधानसभा अध्यक्ष का मीडिया मैनेजर है। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि क्या सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल अब शराब ढोने के लिए किया जा रहा है?इस मामले को लेकर कोटद्वार में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी और कोटद्वार कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। विपक्ष का कहना है कि इस घटना के पीछे के सच को तुरंत जनता के सामने लाया जाना चाहिए। हालांकि, प्रशासन या विधानसभा सचिवालय की तरफ से अभी तक इस वीडियो और आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं आई है।