Uttarakhand की पहाड़ियों में अभिनेत्री! | Panwali Kantha | Sara Ali Khan | Uttarakhand News

Spread the love

क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर, बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच कोई स्टार 18 किलोमीटर का मुश्किल ट्रेक करता नजर आए?जी हां हम बात कर रहे हैं Sara Ali Khan की, जो इन दिनों उत्तराखंड के खूबसूरत Panwali Kantha में एडवेंचर का असली मजा लेती दिखीं।बर्फबारी के बीच ट्रेकिंग, टेंट में ठहरना और पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद—आखिर क्या है इस जगह की खासियत, जिसने सारा को भी बना दिया इसका दीवाना?और सबसे दिलचस्प बात—क्या ये सिर्फ एक ट्रिप थी, या फिर पहाड़ों के बीच खुद से जुड़ने का एक खास सफर?रिपोर्ट में आपको दिखाएंगे वो शानदार तस्वीरें और बताएंगे सारा अली खान के इस एडवेंचर का पूरा किस्सा। दोस्तो Sara Ali Khan का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। केदारनाथ यात्रा के बाद इस बार उन्होंने टिहरी जिले के खूबसूरत Panwali Kantha Bugyal का रुख किया। उन्होंने पंवाली कांठा की अपनी ट्रैकिंग में असली पहाड़ी जीवन का अनुभव लिया। दोस्तो पांवली कांठा बुग्याल के लिए, सारा ने घुत्तू क्षेत्र से ग्वाणा गांव के रास्ते लगभग 18 किलोमीटर का कठिन ट्रेक पूरा किया। आपको बता दें, घुत्तू से ग्वाणा का यह रास्ता घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और मनमोहक दृश्यों से भरा हुआ है, जो ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है।

दोसतो बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खाना उत्तराखंड पहुंची। उन्होंने टिहरी जनपद स्थित प्रसिद्ध पंवाली कांठा बुग्याल की रोमांचक ट्रैकिंग कर बर्फबारी और पहाड़ी की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। सारा ने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर वहां के पहाड़ी व्यंजन का स्वाद भी चखा. वो यहां तीन दिन रुकी। दोस्तो सारा ने घुत्तू क्षेत्र के ग्वाणा गांव से लगभग 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की। वहीं ट्रैक के दौरान सारा दोफन नामक स्थान पर रुकी। यहां किसी भी प्रकार की होटल या रेस्टोरेंट सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद सारा ने बर्फबारी के बीच टेंट में रुककर असली एडवेंचर का अनुभव लिया.दोस्तो बताया ये गया कि  सारा अली खान टिहरी के घुत्तू क्षेत्र पहुंचीं, जहां से उन्होंने ग्वाणा गांव से लगभग 18 KM लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की। ये ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है, जो ट्रैकर्स के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था। इसके बाद सारा अगले दिन सुबह पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं। यहां ताजा बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढका हुआ था, जहां उन्होंने प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार किया। बुग्यालों की मनमोहक वादियों और बर्फीले नजारों के बीच उन्होंने काफी समय बिताया. देर शाम वो दोफन वापस लौटीं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं। इसके अलगावा दोस्तो यह स्थान बेहद खूबसूरत है, यहां आकर उन्हें बहुत सुकून मिला और यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने दोबारा यहां आने की इच्छा जताई।

सारा अली खान की इस यात्रा से पंवाली कांठा जैसे खूबसूरत लेकिन कम चर्चित ट्रैकिंग स्थलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है, तो दोस्तों, ये थी Sara Ali Khan की पंवाली कांठा की वो खास यात्रा, जहां ग्लैमर नहीं बल्कि सादगी, सुकून और असली एडवेंचर देखने को मिला।बर्फ से ढकी वादियां, 18 किलोमीटर का कठिन ट्रेक, टेंट में ठहरना और पहाड़ी जीवन को करीब से महसूस करना—ये सफर सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने का एक अनुभव बन गया। Panwali Kantha जैसे खूबसूरत लेकिन कम चर्चित स्थान को अब एक नई पहचान मिलती दिख रही है।