दोस्तो, टिहरी के केतन लाल के केस को तो आप सभी जातने हैं लेकिन अब इस केतन लाल केस में बड़ा मोड़ आ चुका है। जहां एक तरफ केतन को इंसाफ को लेकर हल्ला था वहीं अब केतन लाल के दोस्त की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ा है। सड़कों पर जनता का गुस्सा दिखाई दे रहा है, गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश इस कदर बढ़ा कि लंबगांव-नई टिहरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया गया। बाजार बंद रहे, टैक्सी सेवा ठप हो गई और आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़। दोस्तो दिवाकर डिमरी यानि की केतल लाल का वो दोस्तो इस पूरे मामले का एक चशमदीद है। उसी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का विरोध अब और तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सड़क पर उतरकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसका असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। केतन ह’त्याकांड को लेकर तो हंगामा और सियासत भी खूब देखी लेकिन अब दु’ष्कर्म के मामले में लम्बगांव क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने आरोपित दिवाकर डिमरी के गिरफ्तारी की मांग को करने को लेकर लंबगांव में मुख्य सड़क जाम कर दी। स्थानीय लोगों का थाने घेरने का कार्यक्रम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दु’ष्कर्म के मामले में लम्बगांव थाने में पोक्सों के तहत मामला दर्ज होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर रही है। जिससे पीड़ित परिवार सहित स्थानीयों में भारी रोष बना हुआ है। दोस्तो यहां आपको बता दूं कि तापनगर क्षेत्र में केतन ह’त्याकांड में मृ’तक केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के विरुद्ध दु’ष्कर्म और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किए गए किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दु’ष्कर्म की पुष्टि होने और उसकी मां की तहरीर पर की गई है। मामले की जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हेमलता का कहना है कि जांच तेज कर दी गई है।
दोस्तो अग्रिम विवेचना के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। सात जून के टिहरी जिले में अनुसूचित जाति के केतन लाल की सवर्ण जाति की किशोरी से दोस्ती के कारण पीटकर ह’त्या का मामला सामने आया। आरोप है कि किशोरी के स्वजन ने केतन और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी को फोन कर घर बुलाया था। इस मामले में लंबगांव थाने में हत्या, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी के पिता, दादा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में किशोरी की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। थानाध्यक्ष डीपी काला ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दोस्तो, केतन लाल ह’त्याकांड अब सिर्फ हत्या के मामले तक सीमित नहीं रह गया है। इस केस में अब पॉक्सो और दु’ष्कर्म की धाराओं के जुड़ने के बाद मामला एक नया कानूनी मोड़ ले चुका है। एक ओर ह’त्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हैं, तो दूसरी ओर दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का जनाक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी होगी? पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी? और क्या इस बहुचर्चित मामले की जांच से सभी सवालों के जवाब मिल पाएंगे? अगर आपने अभी तक हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है, तो जरूर करें।