देहरादून स्मार्ट सिटी! बारिश में बनी तालाब सिटी | Uttarakhand News

Spread the love

कहने को राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया गया है, लेकिन बरसात के मौसम मेँ यहाँ की सड़कें तालाब मेँ तब्दील नज़र आती है और आम जनता परेशान। वहीँ देहरादून की राजपुर रोड सीट से विधायक और सरकार मेँ कैबिनेट मंत्री खजान दास लगातार स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर सवाल खड़े करते रहे है। अब एकबार फिर से मंत्री खजान दास का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्थाओ के खिलाफ एक्शन लेने का काम किया, लेकिन आज भी कई कार्यों पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है. जिसके समाधान के लिए काम किया जा रहा है।