जी हां दोस्तो एक बड़ी खबर के साथ आया हूं, अकिता हत्याकांड की जांच में आया नया मोड़, नए खुलासे करने वाली उर्मिला सनावर पहुंची कोर्ट, मिला तथाकथित हिंदू नेता दर्शन भार्ती का साथ और उर्मिला सनावर एक बार फिर दिया है बड़ा बयान। दोस्तो अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है। आरोपी उर्मिला सनावर अदालत में पेश हुईं। इस मामले में आरोप लगा दिया कि कि अंकिता को अब तक आधा-अधूरा न्याय मिला है। दोस्तो क्या इस सुनवाई से पूरे मामले में न्याय की दिशा बदल पाएगी, और आरोपियों के खिलाफ सख्ती होगी? दोस्तो उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक नया मोड़ आया। अभिनेत्री उर्मिला सनावर रोशनाबाद कोर्ट पहुंचीं और अपने मोबाइल फोन के साथ वॉयस सैंपल भी जमा किए, जिसमें इस केस से जुड़े अहम ऑडियो और वीडियो साक्ष्य बताए जा रहे हैं। दोस्तो इस ऑडियो में कथित ‘वीआईपी’ का नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिससे पूरे मामले में भूचाल मच गया, उर्मिला ने साफ कहा – “अंकिता को अभी आधा-अधूरा न्याय मिला है, पूरा न्याय तभी होगा जब सच सामने आएगा क्या ये साक्ष्य केस की दिशा बदलेंगे और आखिरकार अंकिता को न्याय मिलेगा? दोस्तो बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में ऑडियो और वीडियो के जरिए कथित ‘वीआईपी’ के नाम का खुलासा का दावा कर चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कोर्ट पहुंचीं। जहां उर्मिला ने जांच से जुड़े अपने मोबाइल फोन को न्यायालय के समक्ष जमा कराया और अपनी वॉयस के सैंपल भी दिए। यहां अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं।
ऑडियो सामने होने के बाद बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी की ओर से उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है। वहीं दोस्तो दूसरी तरफ एक और अहम जानकारी ये कि 16 दिसंबर को उर्मिला अपना मोबाइल जमा कराने रोशनाबाद कोर्ट पहुंची। हालांकि, इस मामले में बीजेपी से निष्कासित ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते वो कोर्ट नहीं पहुंच सके ये बताया गया। वहीं दूसरी एक तस्वीर ये दिखाई दी की जिस तथाकथित हिंदू नेता के साथ दिल्ली से देहरादून पहुंची थी उर्मीला सानावर उसी ने दून पहुचे दर्शन भार्ती ने उर्मिला के जेल जाने समेत कई बातें कि थी और एक विवाद इस बात को लेकर भी शुरू हुआ था कि, स्वामी दर्शन भारती कौन होते इस मामले में लेकिन रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर के साथ स्वामी दर्शन भारती भी पहुंचे। कोर्ट में पेश होने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। दोनों मुकदमों की जांच कर रहे इंस्पेक्टर आरके सकलानी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। दोस्तो गौर करने वाली बात ये कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहले ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे चुके हैं। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि कोर्ट में जमा कराए गए साक्ष्य जांच को किस दिशा में ले जाते हैं। जबकि, इससे पहले पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी का दावा करने वाली उर्मिला सनावर ने ऑडियो और वीडियो जारी किया था, जिससे पूरे उत्तराखंड में भूचाल सा आ गया था।
उर्मिला ने वीडियो जारी कर खुद की और सुरेश राठौर से बातचीत से जुड़ा ऑडियो सुनाया था। जिसमें कथित वीआईपी के तौर पर किसी नेता का भी नाम लिया गया था। यह ऑडियो और वीडियो सामने आते ही 3 साल से ठंडा पड़ा अंकिता भंडारी मर्डर केस एकाएक उछल गया। राजनीतिक, सामाजिक संगठन से लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। वहीं दोस्तो उर्मिला सानावर ने कहा कि अभी अंकिता भंडारी को आधा न्याय मिला है। अंकिता को पूरा न्याय तब मिलेगा, जब उस वीआईपी का नाम पूरे उत्तराखंड की जनता के सामने आएगा, तब ही अंकिता की आत्मा को शांति मिलेगी। मैं सिर्फ चाहती हूं कि अंकिता के साथ न्याय हो, इसके लिए मैं उत्तराखंड की जनता का विश्वास चाहती हूं। इससे पहले इस पूरे में में एक तरफ उर्मिला के ऑडियो की चर्चा थी। इधर मामले ने तूल पकड़ा तो बीजेपी संगठन से लेकर तमाम नेताओं को जवाब देना मुश्किल हो गया। कई नेताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी, लेकिन मामला ठंडा नहीं हुआ। आखिरकार सीएम धामी खुद सामने आए और मामले में अंकिता के परिजनों के बात कर कानूनी पहलुओं को देखकर निर्णय लेने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने मुलाकात की और सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। वहीं, उर्मिला सनावर ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए वो लड़ाई लड़ रही हैं। जिस डिवाइस में अंकिता भंडारी केस से जुड़े साक्ष्य हैं, उसे कोर्ट में जमा कराया है। साथ ही उन्होंने अपनी वॉयस के सैंपल भी दिए हैं। उर्मिला ने कहा कि वो मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने इस केस की सीबीआई जांच की संस्तुति की है। अब आगे क्या होगा ये वक्त बतायेगा, क्या उर्मिला सनावर को मिलेगा पूरा न्याय मिलेगा तो कैसे मिलेगा नपेगा तो कौन कौन नपेगा ये देखना होगा।