दोस्तो दयारा बुग्याल से रहस्यमय तरीके से लापता हुई बबीता पांडे को लेकर अब कहानी में एक नया और बेहद अहम मोड़ आया है। आखिर ऐसा क्या है जो बबीता के भाई को बार-बार यह कहने पर मजबूर कर रहा है कि “मेरी बहन खो नहीं सकती”? बबीता के बारे में ऐसी कौन सी बात परिवार ने पुलिस को बताई, जिसके बाद जांच का पूरा एंगल बदल गया? क्या पुलिस अब इस मामले को सिर्फ गुमशुदगी नहीं मान रही? क्या बबीता के गायब होने के पीछे कोई और कहानी छिपी है? और भाई ने ही नहीं क्यों बबीता पांडे की मां ने कर दिया बड़ा इशारा जिससे अब पुलिस के हाथ अब एक और एंगल बबीता के गायब होने का लग चुका है, पूरी खबर बताता हूं। दोस्तो जहां एक तरफ दयार बुग्याल ट्रैक से बबीता पांडे के गायब का रहस्य पर से पर्दा उठ नहीं रहा वहीं, अब बबीता पांडे की मां और बड़े भाई ने जो बातें बताई हैं। उसने बबीता की इस गुमशुदगी को सौ फीसदी साजिश और दूसरे एंगल की तरफ मोड़ दिया है और दोस्तो वो एंगल क्या है वो एंगल ये जिसकी आप लोग भी काफी दिनों से बात कर रहे थे। आप लोग कॉमेंट कर बता रहे थे कि ये मामला अचानक गायब होने का नहीं है बल्कि इसकी जांच अपहरण या किसी दूसरी साजिश की तरफ होनी चाहिए। दोस्तो भाई से पहले बबीता पांडे की मां का नया वाला एक बयान दिखाता हूं वैसे इशारा मां भी कर रही है लेकिन भाई ने खुल कर बात की है लेकिन दयारा ट्रैक से लापता बबीता की मां ने क्या मांग क्या की है। दोस्तो उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक पर लापता हुई महिला ट्रैकर बबीता पांडे को तलाशते हुए अब छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पहाड़ अब तक कोई जवाब नहीं दे पाए हैं, जो ट्रैक कभी अपनी खूबसूरती और सुकून के लिए जाना जाता था, वही अब सवालों, आशंकाओं और इंतजार का केंद्र बन गया है दिन बीत रहे हैं, टीमें बदल रही हैं, सर्च एरिया बढ़ रहा है, लेकिन बबीता का कोई सुराग नहीं लेकिन बबीता पांडे के भाई को भी सुन लीजिए। आपके बहुत से सवालों के जवाब साय़द इस बयान में हो और नई शंका भी।
दोस्तो इस बीच परिवार के बयान ने मामले को नया आयाम दिया है। बबीता के चचेरे भाई पंकज पांडे ने का कहाना है कि बबीता कोई सामान्य पर्यटक नहीं, बल्कि एक अनुभवी ट्रैकर है, वो खो नहीं सकती, उसे ट्रैकिंग की अच्छी खासी नॉलेज है, खो भी गई तो आराम से वापस आ जाएगी। परिवार को यह मानना मुश्किल लग रहा है कि वह आसानी से जंगल में रास्ता भटक सकती हैं। पुलिस को किडनैपिंग के एंगल से भी जांच करनी चाहिए। इसके अलावा दोस्तो परिवार की ओर से अब एक नई संभावना भी सामने रखी जा रही है- क्या ऐसा हो सकता है कि बबीता किसी कारणवश खुद ही ट्रैक क्षेत्र छोड़कर निचले इलाके की ओर निकल गई हों इस परिवार के लोग कह रहे हैं कि अगर बबीता तुम कहीं सुरक्षित हो और ये खबर देख रही हो, तो बस एक बार परिवार को फोन कर दो कोई कुछ नहीं कहेगा। दोस्तो अब सबसे बड़ा सवाल, अगर बबीता रास्ता भटककर नहीं खो सकती थी, तो फिर वह आखिर गई कहां? क्या दयारा बुग्याल में उस रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका सच अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है? और क्या परिवार की आशंका ही इस पूरे रहस्य की सबसे बड़ी कड़ी बनने जा रही है? दोस्तो बबीता केस में आए इस नए मोड़ ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर भाई और परिवार की आशंका को देखते हुए पुलिस को अपनी जांच की दिशा बदलनी पड़ी हैं तो क्या इस नई दिशा में चल रही जांच में ये पता चल पायेगा कि बबीता बांडे आखिर गई तो गई कहां।