Babita Pandey मिस्ट्री में नया ट्विस्ट! | Uttarkashi | Dayara Bugyal | Trekker | Uttarakhand News

Spread the love

दयारा ट्रैक से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई बबीता के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। बबीता के साथ ट्रैक पर गए उसके दोनों दोस्तों हरमनपाल और हरमनप्रीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर पुलिस को ऐसा कौन सा इनपुट मिला कि दोस्तों पर ही मुकदमा दर्ज करना पड़ा? क्या परिवार शुरू से जिस आशंका को जता रहा था, उसकी पुष्टि होने लगी है? क्या बबीता के गायब होने के पीछे कोई साजिश थी या फिर यह महज एक हादसा है? और सबसे बड़ा सवाल, आखिर बबीता अब तक कहां है?बबीता मिस्ट्री में आए इस नए ट्विस्ट ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। पुलिस अब हर पहलू की गहन जांच में जुटी है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस रहस्य से पर्दा कब उठेगा। दोस्तो मै पहली बार आपको उस FIR की कॉपी दिखाने जा रहा हूं जिसमें बबीता के गायब होने के बाद अब पुलिस दोसरे एंगल की तरफ आगे बढ़ चुकी है और उम्मीद ये की जा रही है कि जल्द दयारा बुग्याल ट्रैक से बबीता पांडे के रहस्यमय तरीके से अचानक गायब होने का राज खुलेगा। दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं कि बबीता पांडे बीते एक हफ्ते से गयाब है उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

दोस्तो उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। खराब मौसम और बारिश के बावजूद पुलिस, SDRF, वन विभाग तथा अन्य एजेंसियों की टीमें दिन-रात सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अब तक जंगलों, ट्रेक रूट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। गोई झील क्षेत्र में भी विशेष टीमों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया वहां से भी कुछ नहीं मिला। दोस्तो बबीता 29 मई की रात दयारा ट्रेक के दौरान लापता हुई थीं। कई दिनों से जारी खोज अभियान के बावजूद उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे परिवार और प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं दोस्तो बात अब करते हैं बबीता पांडे के अचानक लापता होने के बाद दर्ज पहली एफआईआर की। दोस्तो ये आप देख रहे हैं ये एफ आई आर की वो कॉपी है, जिसके आधार पर अब पुलिस ने बबीता को खोजने का तरीके में बदलाव किया। दोस्तो आखिर इस एफआईआर में क्या कहा है और किसने ये एफआईआर दर्ज कराई वो बताता हूं। शिकायतकर्ता हर्षित पाण्डे (पुत्र गोपाल पाण्डे, निवासी चिल्किया, रामनगर) ने थाना मनेरी, उत्तरकाशी में तहरीर दी है। उनकी बहन बबीता पाण्डे 25 मई 2026 को अपने दोस्तों हरमनपाल और हरमनप्रीत के साथ उत्तरकाशी घूमने गई थी। पहले वह उत्तरकाशी में दोस्तों के साथ होटल में रुकी। बाद में तीनों दयारा बुग्याल ट्रैक के लिए गए। तहरीर के अनुसार 29 मई की रात होने के कारण बबीता अपने दोस्तों के साथ वहीं रुक गई।

इसके बाद बबीता का कोई पता नहीं चल पाया। 30 मई को परिवार को जानकारी मिली कि बबीता नहीं मिल रही है, जिसके बाद परिवार उत्तरकाशी पहुंचा। शिकायत में कहा गया है कि परिवार को शक है कि हरमनपाल और हरमनप्रीत ने बबीता के साथ कोई घटना कारित कर दी है। तहरीर में पुलिस से बबीता की गुमशुदगी दर्ज कर उसे खोजने तथा मामले की जांच करने का अनुरोध किया गया है। दोस्तो इस एफआईआर के बाद कई सारे सवाल हो सकते हैं कि बबीता आखिरी बार हरमनपाल और हरमनप्रीत के साथ ही देखी गई थी? 29 मई की रात दयारा बुग्याल में वास्तव में क्या हुआ? बबीता अपने साथियों से कब और कैसे अलग हुई? परिवार ने सीधे दोनों दोस्तों पर शक क्यों जताया? FIR के बाद पुलिस को कौन से ऐसे तथ्य मिले कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया? दोस्तो इन्हें ताम सवालों को लेकर पुलिस की सुई अब इस ओर पूरी तरीके से घूम चुकी है कि बबीता पांडे गायब नहीं हुई उसे गायब किया गया है तो दोस्तों, दयारा बुग्याल से बबीता पांडे के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला अब केवल एक मिसिंग केस भर नहीं रह गया है।

परिवार के संदेह, दर्ज एफआईआर और पुलिस की बदलती जांच दिशा ने इस पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बबीता के साथ उस रात हुआ क्या था? अगर वह अपने दोस्तों के साथ थी तो फिर अचानक कहां गायब हो गई? क्या यह महज एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई ऐसी कहानी छिपी है जो अभी सामने आनी बाकी है? और अगर परिवार की आशंका सही साबित होती है, तो फिर बबीता के साथ आखिर क्या हुआ? पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन जब तक बबीता का पता नहीं चल जाता, तब तक सवालों का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। दयारा बुग्याल की वादियों में आखिर ऐसा कौन सा राज छिपा है, जिसने एक युवती को अचानक गायब कर दिया? क्या पुलिस इस रहस्य की गुत्थी सुलझा पाएगी? क्या बबीता जीवित है? और क्या उसके दोस्तों से पूछताछ इस केस की सबसे बड़ी कड़ी साबित होगी?इन तमाम सवालों के जवाब का इंतजार पूरे उत्तराखंड को है। जैसे ही इस मामले में कोई बड़ा अपडेट सामने आएगा, हम सबसे पहले आपको जानकारी देंगे..फिलहाल आप क्या सोचते हैं? क्या यह हादसा है, गुमशुदगी है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।