बद्रीनाथ हाईवे पर लगातार जाम, भूस्खलन जोन बना मुसीबत | Uttarakhand News

Spread the love

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने के कारण बंद है। जिस कारण फिलहाल बद्रीनाथ यात्रा रुकी हुई है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सड़क मार्ग को खोलने में जुटी हैं। बद्रीनाथ में बुधवार दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है लेकिन अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो गई है। हालांकि, दर्शन जारी हैं। बता दें कि मॉनसून के मौसम में बद्रीनाथ यात्रा पर मौसम का असर हमेशा पड़ता है। दरअसल, भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में अब प्रशासन भी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दे रहा है।