सावधान! शेयर बाजार में 300 परसेंट रिटर्न के लालच में देहरादून में रिटायर्ड मेजर से 50 लाख की ठगी

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने देहरादून के सेवानिवृत्त मेजर को 50 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने रिटायर्ड मेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

उत्तराखंड में साइबर क्राइम के बढ़ते मामले चुनौती बनते जा रहे है। आए दिन साइबर क्रिमिनल नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे है। Cyber Cheated With Retired Major ऐसे ही कुछ हुआ देहरादून में रहने वाले रिटायर्ड मेजर के साथ। यहां साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मोटा रिटर्न का लालच देकर रिटायर्ड मेजर से करीब 50 लाख रुपए की ठगी कर ली। हालांकि जब रिटायर्ड मेजर को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने रिटायर्ड मेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में वसंत विहार निवासी सेवानिवृत्त मेजर डा. राजेश मित्तल ने बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करते हैं। 14 दिसंबर 2023 को उन्हें वाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें उन्हें शेयर बाजार में निवेश के साथ अधिक मुनाफा कमाने की बात कही गई। उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया।

सेवानिवृत्त मेजर मित्तल ने बताया कि जब उन्होंने विशेषाधिकार खाते में लाखों रुपये जमा करने में अपनी रुचि दिखाई, तो उन्हें वीआइपी समूह नामक एक अन्य ग्रुप में जोड़ा गया। यहां उनके दो खाते खोले गए, इनमें एक विशेषाधिकार खाता जबकि दूसरा वीआइपी खाता बताया गया। उन्होंने विशेषाधिकार खाते में 10 लाख रुपये और वीआइपी खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ट्रेडिंग करते समय उनके खाते में एक करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि दिख रही थी। जब 21 फरवरी 2024 को उन्होंने अपने खाते से धनराशि निकालने का प्रयास किया तो कुणाल सिंह व इशिता सिंह ने टाल-मटोल शुरू कर दी। इसके बाद एडमिन व सहायक ग्रुप को लेफ्ट कर गए और कुछ समय बाद ग्रुप बंद हो गए। वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।