उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेताओं की भाजपा में ज्वाइनिंग

कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। शैलैंद्र रावत ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Share

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी की है। जिस दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने देहरादून से चुनावी रैली कर शंखनाद किया। BJP Uttarakhand उसी दिन कांग्रेस खेमे से पूर्व विधायक पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावतऔर सैकड़ों जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न पार्टियों के हजारों पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते थे। शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रावत की बजाय तत्कालीन सीएम बीसी खंडूडी को कोटद्वार से चुनाव लड़ाया था। हालांकि वे चुनाव हार गए।

जिसके बाद भाजपा ने शैलेन्द्र रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद शैलेन्द्र रावत ने 2017 व 2022 में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए। अब एक बार फिर शैलेद्र रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि शैलेंद्र को नगर निगम का चुनाव लड़ाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश का राजनैतिक माहौल भाजपामय है, जिसे ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमे विकास पुरुष मोदी के हाथों को मजबूत करना है।