देहरादून। शुक्रवार रात प्रेमनगर में हुए हत्याकांड का पॉलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त समेत दो को गिरफ्तार किया। मुख्य अभियुक्त ने बताया कि मृतक ने कुछ दिन पहले विवाद होने पर उसके मुँह पर थूका था और बहुत बेइज्जती की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की है।
शुक्रवार की देर रात्रि वादी श्री सागर पुत्र श्री बाबूलाल निवासी सीबी क्वार्टर झुग्गी थाना सदर मेरठ (उ0 प्र0) द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 22-10- 2021 को जब वादी तथा वादी का मौसेरा भाई राहुल पुत्र माधव व एक अन्य साथी पुराना पोस्ट ऑफिस मोहल्ला स्थित ग्राउंड में बैठे थे तभी दो बाइक सवार आए जिनमें से मनजीत गोलिया जाट नाम के युवक ने पिस्टल से उसके मौसेरे भाई राहुल पर 03 फायर कर दिए, जिससे उपचार के दौरान राहुल की मृत्यु हो गई ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त मनजीत गोलिया उर्फ जाट पुत्र सुभाष चंद्र निवासी पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा ने बताया कि दिनांक 03-10-2021 को राहुल उर्फ डौंडी से मेरा झगड़ा हो गया था राहुल ने मेरा सिर फाड़ दिया। मेरे मुंह पर भी थूक दिया था उस दिन राहुल उर्फ डौंडी ने मेरी बहुत बेइज्जती कर दी थी उसी का बदला लेने के लिए मैं मौके की तलाश में था।
*नाम/पता अभियुक्त* :-
1- मनजीत गोलियां और जाट पुत्र सुभाष चंद्र निवासी पुरखास गिरान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष
2-हिमांशु कुमार पुत्र श्री हरिओम ग्राम पिपरी थाना हीमपुर दीपा तहसील चांदपुर बिजनौर उम्र 21 वर्ष
*आपराधिक इतिहास* :-
1- मु0अ0 सं०-202/2010 धारा 394, 397, 216A, 120B भादवि बनाम मनजीत गोलियां उर्फ जाट आदि
2-मुकदमा संख्या 203 /2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम मनजीत गोलियां उर्फ जाट आदि
*बरामदगी*:-
01- एक अदद देसी पिस्टल, 02- एक जिंदा कारतूस.32 बोर, 03- 3 खोखा कारतूस .32 बोर(घटनास्थल से बरामद)
04- स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नं०-UK16A/5035 (घटना में प्रयुक्त वाहन)