Weather Alert उत्तराखंड में हुआ बड़ा बदलाव!| Weather Update | Snowfall | Rain | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम ने ऐसी करवट ली कि पहाड़ से मैदान तक ठंड ने अचानक दस्तक दे दी! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, आखिर अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड क्यों पड़ने लगी? पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हलचल का कितना है असर? क्या अभी मौसम और बिगड़ेगा? मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर से समझिए मौसम के इस अचानक बदलाव की पूरी कहानी। दोस्तो क्या देवभूमि उत्तराखंड में मौसम की चाल पूरी तरह बदल चुकी है? अक्टूबर के जाते-जाते पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर और मैदानों में बारिश ने तापमान में अचानक बड़ी गिरावट ला दी है। आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ है? पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हलचल का ये कैसा मिला-जुला असर है? दोस्तो अक्टूबर का महीना लगभग बीतने को है, लेकिन उत्तराखंड के मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को एक बार फिर अलमारी से स्वेटर और जैकेट निकालने पड़ गए हैं। राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। कभी तेज तो कभी मध्यम बौछारों ने आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोस्तो सिर्फ मैदान ही नहीं, बल्कि ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत 3300 से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर इस सीजन की अच्छी बर्फबारी दर्ज की गई है। चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है, जिससे चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है, जिसके चलते मौसम में यह अचानक बदलाव आया है।

अगले कुछ दिनों तक दून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। हमने विभिन्न जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल चक्रवात अर्नब का कोई सीधा और बड़ा विनाशकारी असर राज्य पर नहीं है, लेकिन इसके आंशिक प्रभाव से हवाओं का रुख बदला है। साथ ही लोगों को सलाह है कि वे ऊंचाई वाले रास्तों पर सावधानी बरतें। तापमान में 10 से 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचाव रखें। दोस्तो मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पहाड़ों की तरफ जाने वाले पर्यटकों और चारधाम यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ें और गर्म कपड़ों का पूरा इंतजाम रखें। तो कुल मिलाकर, गुलाबी ठंड की जगह अब कंपकंपाती सर्दी ने दस्तक दे दी है।