भीमताल झील में तैरता मिला वन प्रभाग के रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव, 15 दिन से थे लापता

तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में तैरता हुआ मिला। लापता रेंजर की पिछले 15 दिनों से गायब थे।

Share

लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में तैरता हुआ मिला। लापता रेंजर की पिछले 15 दिनों से परिजनों के साथ नैनीताल पुलिस भी कर रही थी। ranger Harish Chandra Pandey found in Bhimtal पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रेंजर हरीश चंद्र के परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। बता दे, काठगोदाम थाना क्षेत्र के ऊंचापुल निवासी 55 वर्षीय तराई केंद्रीय वन विभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे थे। हरीश चंद्र पांडे के लापता होने की मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज थी।

पुलिस को भी उनकी आखिरी दो लोकेशन मिली थी. पहली लोकेशन में वो ऑटो में बैठकर काठगोदाम की तरफ जाते दिखे थे। दूसरी तस्वीर में वो टैक्सी से भीमताल में उतरते हुए दिखे थे। रेंजर हरीश चंद्र पांडे की ये दोनों तस्वीरें सीसीटीवी के द्वारा मिली थीं। जिसके बाद आज उनका शव भीमताल झील से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हरीश चंद्र पांडे तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में रेंजर पद पर तैनात थे। रेंजर का शव मिलने से वन विभाग में शोक की लहर है। हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम को घर से लापता हुए थे। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी। वन विभाग भी लापता रेंजर का सुराग लगाने में जुटा हुआ था।