Accident: गाय को रोटी खिलाते समय लगा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Share

देहरादून के मसूरी देहरादून मार्ग पर गाय को रोटी खिलाते समय एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरा। accident on Mussoorie Dehradun road सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र रोहिल्ला अपने परिवार के साथ झड़ी पानी से देहरादून की ओर जा रहे थे। रास्ते में गाय को रोटी खिलाते समय उनको धक्का लग गया। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे।

मौके पर पहुंचे मसूरी उप जिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने घटनास्थल पर जाकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया और घायल को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शी मोहन पेटवाल ने बताया कि उनके द्वारा एक गाय को रोटी खिलाई जा रही थी। इसी दौरान गाय के धक्के से वह गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।