देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोनों भाइयों में तेज आवाज में टीवी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना कैंट थाना क्षेत्र में देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। Dehradun crime News यहां यंग रोड स्टाफ क्वार्टर में एक महिला बनारसी देवी और उनके दो बेटे विजय कुमार और नीरज कुमार रहते हैं। बनारसी देवी रविवार को अपनी बेटी के घर पर गई थीं। रात में विजय और नीरज दोनों ही घर मौजूद थे। दोनों ने रात में एक साथ शराब पी और टीवी देखने लगे। इस बीच नीरज ने अपने भाई विजय को टीवी बंद करने के लिए कहा। लेकिन, विजय ने टीवी बंद नहीं किया। इस पर नीरज ने पहले विजय से झगड़ा किया और फिर पास में रखे चाकू को उसकी छाती में घोंप दिया। घायल विजय वहीं बिस्तर पर गिर गया। यह देखकर उनके रिश्तेदार दीपक कुमार ने यह सब जानकारी अपनी सास बनारसी देवी को दी। अन्य रिश्तेदार भी वहां पहुंचे और विजय को तत्काल इमरजेंसी सेवा के माध्यम से अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विजय के बहनोई लक्ष्मण मांझी ने सोमवार दोपहर को इस घटना की सूचना पुलिस को थाने आकर दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज कुमार निवासी गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players