देहरादून के माजरा में एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार से धुआं निकलता देख कूदकर अपनी जान बचाई। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग बुझने तक सबकी सांसें अटकी रहीं। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई। Dehradun Accident चालक रजत निवासी देवबंद, सहारनपुर ने बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर को टैक्सी के रूप में चलाता है। गुरुवार शाम को वह महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में बुकिंग छोड़ने के बाद आइएसबीटी की तरफ जा रहा था। निरंजनपुर सब्जी मंडी से आगे पेट्रोल पंप के सामने कार में अचानक आग लग गई। समय रहते वह कार से बाहर कूद गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान राहगीरों में भी अफरा तफरी मची रही। गनीमत रही कि कोई धमाका नहीं हुआ, नहीं तो पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंच सकता था। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players