उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले लोग “सचेत ऐप” जरूर डाउनलोड करें, ताकि मौसम या किसी खतरे की समय पर जानकारी मिल सके।उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में धीमी और नियंत्रित गति से यात्रा करने, खराब मौसम में सफर से बचने और नदियों-नालों के पास न जाने की सलाह दी। साथ ही तीर्थ यात्रियों से खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने से बचने की भी अपील की गई है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।