उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत और चारधाम यात्रा के चरम सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी कर ली है। डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ, सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। बस, ट्रक और टैक्सी यूनियनों को एडवाइजरी जारी कर चालकों को पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने तथा खराब मौसम में जोखिम उठाकर वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी व्यावसायिक वाहनों में टायर, ब्रेक, वाइपर, हेडलाइट, इंडिकेटर और पार्किंग लाइट की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की तकनीकी स्थिति पूरी तरह दुरुस्त होना अनिवार्य है। डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थापित चेकपोस्ट पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं। ये चेकपोस्ट वाहनों की सघन जांच के साथ-साथ भारी बारिश, भूस्खलन अथवा अन्य आपदा की स्थिति में सूचना एवं सहायता केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को सुरक्षित मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा या यात्रा अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players