स्लग : चुनाव तैयारी
टॉप : देहरादून
रिपोर्ट : अजीत काम्बोज
एंकर : साल 2027 में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. जिसमें से उत्तराखंड भी एक है. ऐसे में समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलो पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विराम लगाने का काम किया है. मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि अभी इस तरह की कोई जानकारी सरकार के पास नहीं है और ना ही विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के बीच ऐसी कोई चर्चा हुई है. विधानसभा चुनाव कराना भारत निर्वाचन आयोग का काम है, वहाँ से जैसे निर्देश आएंगे सरकार अपना काम करेगी।