मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में किया रोड शो, ₹467 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

सीएम ने रुद्रप्रयाग जिले के विकास के लिए 467.78 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। जहां सीएम धामी ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो किया। CM Pushkar Dhami Road Show in Agastyamuni इस दौरान लोगों ने सीएम धामी का फूलों से स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग’ में प्रतिभाग किया। सीएम धामी रुद्रप्रयाग जिले को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी दी। सीएम धामी ने कहा करीब ₹467 करोड़ 78 लाख की 27,140 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। जिन योजनाओं की आधारशिला रखी गई है। उनके पूरा होने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में विकास का नया युग शुरू होगा।

घोषणाओं का विवरण:-

  • मन्दाकनी शरदोत्सव एवं कृषि उद्योगिक विकास मेला, अगस्तमुनी को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
  • गौरीकुण्ड में स्थित मॉ गौरी के मन्दिर का सौन्दर्याकरण किया जाएगा।
  • द्वितीय केदार श्री मद्यमहेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा।
  • दशज्यूला क्षेत्र के स्थान जागतोली में मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी।
  • छेनागाड पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
  • राजकीय पालीटेक्निक चोपता के भवन का निर्माण किया जाएगा।
  • अगस्तमुनी खेल मैदान से चाका हेतु मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।
  • लमगौण्डी देवलीघडी ग्राम तीनसोली मोटर मार्ग का नाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड में शहीद हवलदार देवेन्द्र सिंह राणा के नाम पर किया जाएगा।
  • भीरी- मक्कू मोटर मार्ग से परकण्डी सिरवा तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
  • ऊखीमठ में गुप्तकाशी जाखधार त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।