चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतज़ाम

Spread the love

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में करीब 36 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। Chardham Yatra 2024 Arrangement 12 मई को भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। ऐसे में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। श्रद्धालुओं की यात्रा व्यवस्ताओ में कोई कमी न हो इसके लिए लगातार मुख्यमंत्री धामी नजर बनाए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हैलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिये पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यात्रा कंट्रोल रूम में हर 24×7 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सफाईकर्मी इस कार्य के लिए तैनात किए गये हैं। यात्रियों को परेशानी हो और यात्रा मार्ग गंदगी और कचरा ना फैले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ सेवा मुहैय्या कराने के लिए यात्रा मार्ग par जगह जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है ताकि यात्रियों तुरंत स्वास्थ सेवा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री की विशेष निर्देश पर सरकार के आलाधिकारी लगातार इस विश्व विख्यात यात्रा पर नजर बना कर रख रहे हैं और यात्रा में कोई बाधा ना आए इसके लिए 24 घंटे अलर्ट पर रह रहे हैं।