तो इस बार मार्च में हेगें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, इस बार फरवरी में नहीं, बल्कि मार्च के पहले हफ्ते में पड़ेंगे वोट! चुनाव के लेकर एक बड़ा अपडेट ये आ रहा है कि 2027 के चुनाव का काउंटडाउन शुरू, जनवरी के आखिर में आचार संहिता और मार्च के पहले हफ्ते में मतदान! आखिर इस बार फरवरी के बजाय मार्च में क्यों हो सकता है चुनाव? बोर्ड परीक्षाएं और यूपी चुनाव क्या उत्तराखंड का चुनावी कैलेंडर बदलेंगे? तारीखों को लेकर क्या है पूरा गणित और कितनी है इन संभावनाओं में सच्चाई? दोस्तो उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले 2027 के महासंग्राम की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है! सियासी गलियारों में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चुनावी बिगुल कब बजेगा? और अब इस सवाल का जवाब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। कई बड़े समाचार पत्र की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार उत्तराखंड का चुनावी कैलेंडर पिछले चुनावों के मुकाबले थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकता है। अंदरखाने तैयार हो रहे संभावित खाके के अनुसार, 2027 चुनाव, प्रदेश में 27 से 30 जनवरी 2027 के बीच आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है, जबकि फरवरी के बजाय मार्च के पहले सप्ताह (5 से 10 मार्च के बीच) में मतदान कराया जा सकता है। आखिर क्यों इस बार फरवरी की जगह मार्च में वोटिंग की तैयारी है? क्या है इसके पीछे बोर्ड परीक्षाओं और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का कनेक्शन? आइए, विस्तार से समझते हैं।
दोस्तो उत्तराखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 28 मार्च 2027 को पूरा हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग को इससे पहले नई सरकार के गठन की पूरी प्रक्रिया संपन्न करानी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों के बीच जो संभावित कार्यक्रम सामने आया है, उसने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इसे किछ एसे समझते हैं, आचार संहिता, 27 से 30 जनवरी 2027 के बीच कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, जिसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। मतदान की तारीख, इस बार फरवरी की कड़ाके की ठंड के बजाय 5 से 10 मार्च के बीच पहले चरण में वोटिंग कराए जाने की प्रबल संभावना है। 2022 से तुलना, पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव में 8 जनवरी को आचार संहिता लगी थी और 14 फरवरी को मतदान हुआ था। यानी इस बार राजनीतिक दलों को अपनी घोषणाओं और शिलान्यासों के लिए जनवरी के आखिरी हफ्ते तक का अतिरिक्त समय मिल सकता है। दोस्तो अब सवाल यह उठता है कि आखिर चुनाव आयोग और प्रशासन इस बार चुनाव को फरवरी से खिसकाकर मार्च के पहले सप्ताह में ले जाने पर विचार क्यों कर रहे हैं? इसके पीछे तीन बेहद ठोस और व्यावहारिक वजहें बताई जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं का दबाव सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और उत्तराखंड बोर्ड की प्रमुख परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच प्रस्तावित हैं। क्योंकि दोस्तो मतदान केंद्र बनाने के लिए सरकारी स्कूलों के भवनों और चुनाव ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सबसे बड़ी भूमिका होती है, इसलिए परीक्षाओं और चुनाव की तारीखों में टकराव से बचने के लिए मार्च के पहले हफ्ते का विकल्प सबसे मुफीद माना जा रहा है।
जनगणना की कवायद, राज्य में आगामी जनगणना से जुड़ी शुरुआती प्रशासनिक प्रक्रियाओं को भी चुनाव से पहले निपटाने की तैयारी चल रही है, जिसके चलते तारीखों में यह संतुलन बिठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश चुनाव और कुंभ स्नान का फैक्टर, चर्चा है कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों के बजाय तीन चरणों में कराए जा सकते हैं, जिसका पहला चरण मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी यूपी से शुरू हो सकता है। ऐसे में दोस्तो उत्तराखंड का मतदान भी उसी चरण के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, जनवरी में हरिद्वार कुंभ के प्रमुख स्नान को देखते हुए भी जनवरी के आखिरी हफ्ते में आचार संहिता लगाना प्रशासन के लिए ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। दोस्तो चुनावी कैलेंडर में इस संभावित बदलाव की खबर सामने आते ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी चुनावी रणनीति की रफ्तार तेज कर दी है.. दोस्तो सत्ताधारी बीजेपी के पास अब जनवरी के आखिरी हफ्ते तक का वक्त है कि वह अपनी तमाम विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और ‘बैणी-भुली’ जैसी योजनाओं की किस्तें लाभार्थियों के खाते में पहुंचा दे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार को घेरने के लिए इसे आखिरी राउंड का अलार्म मानकर मैदान में उतर चुकी है। दोस्तो हालांकि, चुनाव की अंतिम और आधिकारिक तारीखों पर मुहर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही लगेगी। लेकिन प्रशासनिक गलियारों से छनकर आ रही इन तारीखों ने साफ कर दिया है कि अब सियासी दलों के पास तैयारी के लिए महज दो महीने का वक्त बचा है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में आचार संहिता की घंटी बजते ही उत्तराखंड की सियासत पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगी और मार्च के पहले हफ्ते में पहाड़ की जनता ईवीएम का बटन दबाकर अगले पांच साल का भविष्य तय करेगी!