शहर को साफ रखने का दावा, निगम परिसर में कूड़े का अंबार | Uttarakhand News

Spread the love

राजधानी दून को साफ और सुधरा बनाने के लिए नगर निगम देहरादून भले ही लाख दावे करें। लेकिन जमीनी हकीकत में नगर निगम के भीतर ही कूड़ा फैला हुआ है। दरअसल निगम अतिक्रमण पर लगातार कारवाही करता है और सड़को पर फैले हुए अतिक्रमण के सामान को जब्त करता है, लेकिन निगम कि गाड़ियां इन जब्त कि हुईं सामग्री को निगम के ही परिसर में फेंक देता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो नगर निगम शहर को साफ रखने और करने कि बात करता है उसके दावो में कितनी सच्चाई है। वही नगर स्वास्थ्य अधिकारी आनंद शुक्ला ने खुद स्वीकारा की यह बेहद गंभीर मामला है। आज यह खुद इस विषय के ऊपर स्वयं निरीक्षण कर इसे दुरुस्त करने का काम करेंगे।