चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है, लेकिन वहीँ बद्रीनाथ सीट से कांग्रेसी विधायक लखपत सिंह बुटोला ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यात्रा नारायण भरोसे चल रही है। सरकार का इसमें कोई भी योगदान नहीं है। इतना जरूर है कि सरकार ने व्यवस्था सुधार के कुछ काम जरूर किए है. वहीँ अभी भी सरकार को काफ़ी काम करने की जरुरत है, जिससे बरसात के मौसम में भी यात्रा बेहतर तरीके से संचालित हो सके।