चाय की चुस्की, सादगी का संदेश: खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में सादगी की अनूठी मिसाल पेश की। बिना किसी लाव-लश्कर और वीआईपी प्रोटोकॉल के मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड पर पैदल चलते हुए अचानक मिलन डेरी पहुंचे। वहां उन्होंने डिस्पोजेबल कप में चाय और फैन का आनंद लिया और उपस्थित दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को बढ़ावा दिया। चाय की चुस्कियों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने दुकानदारों और आम जनता से क्षेत्र के विकास, उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड और सशक्त भारत के निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब स्थानीय व्यापार फलेगा-फूलेगा, तभी राज्य की आर्थिकी मजबूत होगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।